पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पार्टी उन सीटों पर पुनर्गणना का अनुरोध अदालत से करने के विकल्पों पर मंथन कर रही है जहां भाजपा हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान बेहद कम मतों के अंतर से पराजित हुई।
घोष ने मुर्शिदाबाद में संवाददाताओं से कहा, ” हम इस मुद्दे पर अपने वकीलों से चर्चा कर रहे हैं।”
हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम समेत पांच सीटों पर वोटों की दोबारा गिनती किए जाने का अनुरोध करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस मामूली अतंर से हार गई थी। इसके बाद अब घोष का यह बयान सामने आया है।
नंदीग्राम सीट पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी पूर्व में उनके सहयोगी रहे भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से 1956 वोट से चुनाव हार गई थीं।


Download Android App
Download iOS App



