पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा रात साढ़े नौ बजे के बाद पटाखों के चलाने पर लगी पाबंदी के बावजूद जालंधर में रात भर जम कर पटाखाबाजी हुई जिनसे निकली चिंगरियों से शहर के लगभग 16 स्थानों पर आग लग गई, जिसमें रैडीमेड गार्मेंट की सुदामा मार्किट पूरी तरह जल कर राख हो गई।चिंगरियों
अग्निशमन विभाग की लगभग 20 गाड़ियों ने कडृी मश्कत से आग पर काबू पाया। शहर के बीचो बीच स्थित ज्योति चौक के साथ सट्टी कपड़ों की सुदामा मार्किट में देर शाम पटाखों की चिंगारियां गिरने से आग लग गयी, जिसमे लगभग 16 से ज्यादा दुकाने जल कर राख हो गयी। सुदामा मार्किट के पीडि़त दुकानदारों ने बताया कि अचानक लगी आग से कुछ ही समय में उनकी दुकाने जल कर राख हो गयी। उन्होने आग की घटना में किसी की शरारत की आशंका जाहिर की है क्योंकि यह बाजार सरकारी जगह पर स्थित है और इसे खाली करवाने के लिए कई बार प्रयास किए जा चुके हैं।
जिला उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा के साथ घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक राङ्क्षजदर वेरी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीडि़त दुकानदारों को हर संभव सहायता उपलव्ध करवाने की घोषणा की है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड विभाग के लिए दीवाली की रात बहुत ही चुनौती वाली रात साबित हुई है क्योंकि देर रात शहर में रात 12 बजे तक 16 जगह पर आग लग चुकी थी जिसमे से दो जगह पर भयंकर रुप से आग लगी लेकिन फायर ब्रिगेड विभाग के दमकलों ने सभी जगहों पर आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि लगभग 20 गाड़ियों और 50 अग्निशमन कर्मचारी पूरी रात डयूटी पर तैनात रहे।
लोगों द्वारा पटाखों को साढ़े नौ बजे के बाद चलाने को लेकर उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किए के बारे में पूछे जाने पर जिला उपायुक्त ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



