पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले ही आप आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लगा है। लुधियाना के रायकोट विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक जगतार सिंह जग्गा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में जग्गा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
मुख्यमंत्री चन्नी और नाजोट सिंह सिद्धू ने जग्गा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा मान सम्मान प्रदान किया जाएगा। जग्गा ने हाल ही में अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया था और उनके भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें प्रबल हो गई थीं। विधानसभा के हाल में हुए विशेष सत्र के दौरान सदन में उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के काम की तारीफ के पुल बांध दिये थे और अपनी पार्टी की आलोचना की थी।
केबल कारोबार पर बादल-अमरिंदर में ‘सांठगांठ’ के लगे आरोप, सिद्धू बोले- कर वसूली संबंधी कानून को रुकवाया
वह सदन में सत्तापक्ष के साथ बैठे दिखाई दिये थे और इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की केवल औपचारिकताएं ही शेष रह गईं थीं। उल्लेखनीय है कि बठिंडा (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने भी हाल ही में पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।


Download Android App
Download iOS App



