आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की बाकी चार सीटों के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। इसी के साथ पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
नयी सूची के अनुसार अमित सिंह मंटो सुजानपुर से, मनजिंदर सिंह लालपुरा खडूरसाहिब से, के एन एस कांग डाखा से और बृंदार कुमार गोयल लहरगागा से चुनाव लड़ेंगे।
पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को हागी।


Download Android App
Download iOS App



