कोरोना वायरस टीके की बूस्टर खुराक अब लोगों को दी जानी चाहिए – WHO

Summary :

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना वायरस टीके की बूस्टर खुराक अब लोगों को पेश की जानी चाहिए। उसने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे कमजोर लोगों से की जानी चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना वायरस टीके की बूस्टर खुराक अब लोगों को पेश की जानी चाहिए। उसने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे कमजोर लोगों से की जानी चाहिए। 
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैश्विक स्तर पर टीके की आपूर्ति में सुधार हो रहा है। 
अब कोविड टीके की बूस्टर खुराक दी जानी चाहिए- डब्ल्यूएचओ 
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि वह अब फाइजर-बायोएनटेक टीके की बूस्टर खुराक की सिफारिश कर रही है, जिसे पहली दो खुराक प्राप्त करने के लगभग चार से छह महीने बाद, सर्वोच्च प्राथमिकता वाले समूहों में दिया जाना शुरू किया जाना चाहिए। 
पिछले साल, डब्ल्यूएचओ ने अमीर देशों से 2021 के अंत तक बूस्टर खुराक की पेशकश पर स्थगन घोषित करने का अनुरोध किया था। 
डब्ल्यूएचओ की टीकाकरण पर निदेशक डा. केट ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा हैं, लेकिन इसका मतलब सभी उम्र के लिए उपयोग करना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सर्वोच्च प्राथमिकता वाले समूहों के टीकाकरण पर सबसे अधिक ध्यान दे रहे हैं।’’ 

Shera Rajput