बिजली संकट को लेकर CM अमरिंदर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने ‘वॉटर कैनन’ का किया इस्तेमाल

Summary :

पंजाब में सामने आए बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मोहाली में जबरदस्त प्रदर्शन किया

पंजाब में सामने आए बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मोहाली में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिसवां स्थित सीएम अमरिंदर सिंह के फार्महाउस का घेराव किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
विरोध प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए सीएम के फार्महाउस के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान और विधायक हरपाल सिंह चीमा को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


भीषण गर्मी में पंजाब में प्रति दिन बिजली की मांग 14,000 मेगावाट से अधिक हो गई है, जिसके कारण सरकारी बिजली आपूर्तिकर्ता पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को मजबूरन बिजली कटौती और उद्योगों पर पाबंदियां लगानी पड़ रही है।

बिजली संकट को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला। वहीं विपक्ष भी बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ सड़कों पर है।

Desk Team