चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पार्टी के के पंजाब के पदाधिकारियों और जोन प्रधानों के नामों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के पंजाब के उपाध्यक्ष व विधायक अमन अरोड़ा, जिनको राज्य में पार्टी के पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई है, ने अधिकारियों की पहली सूची
जारी की। अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के हर स्तर से जानकारी ली गई और पार्टी के राज्य के नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद अच्छी तरह से जांच की गई है। इस सूची को राज्य के पार्टी अध्यक्ष भगवंत मान की पूर्ण सहमति है। उन्होंने कहा कि अपने राज्य के व्यापक दौरे ‘आप अपनों के साथ’ के दौरान मुलाकातों से एकत्र की गई फीडबैक ने इन नियुक्तियों में बहुत मदद की है।
अरोड़ा ने कहा कि इस सूची में राज्य के पदाधिकारियों के नाम और 5 नए बनाऐ जोनों के प्रधान नामजद किए गए हैं। आने वाले दिनों में अन्य नियुक्तियां होंगी, जिसके साथ पार्टी को मजबूत करने में और मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगली सूचियों में जिला प्रधानों, विंग मुखियों और जोन के अधिकारियों की नियुक्तियों का ऐलान किया जाएगा।
– अनूप कुमार


Download Android App
Download iOS App



