लुधियाना : आज लुधियाना में आम आदमी पार्टी के पंजाब में स्थित 5 जोन प्रधानों की एक हंगामी मीटिंग हुई जिसमें पिछले दो दिन से अरविन्द केजरीवाल द्वारा ड्रग सरगना बिक्रमजीत मजीठिया के माफीनामे के बाद पार्टी में पैदा हुई राजनैतिक संकट की स्थिति का गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी जोन प्रधान सर्वसम्मित से यह राए की गई कि बिक्रमजीत मजीठिया ड्रग सरगना है और पंजाब में ड्रग डीलरों की मां है और पंजाब में राजसी नेताओं, अफसरशाही और ड्रग माफीए के गठजोड विरुद्ध लोक लहर बनाएंंगे और इस ड्रग मुद्दे को पंजाब के लोगों की कचहरी लाएंगे। मीटिंग में यह भी बात की गई कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार और सरकारी एजेंसियां बिकरमजीत सिंह मजीठिया को बचाने के लिए हर कोशिश कर रही है। मीटिंग को मौजूदा सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की इस मसले पर की जा रही दोगली राजनीति की तीखी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि बिक्रमजीत मजीठिया विरुद्ध जो सबूत सिद्धू प्रैस को दिखा रहा है। इन सबूतों के आधार पर सिद्धू बिक्रमजीत मजीठिया को गिरफ्तार क्यों नहीं करवाता। मीटिंग में सिद्धू को कहा गया कि या तो वह मजीठिया को गिरफ्तार करवाए या कैबिनेट से इस्तीफा दे। मीटिंग में आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार मोदी सरकार के साथ मिल कर इस केस की जांच कर रहे ईडी अधिकारी निरंजन सिंह को बर्खास्त करवाने की कोशिश कर रही है।
मीटिंग ने फैसला किया कि हम पार्टी में पैदा हुए मौजूदा संकट से निकालने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल, पंजाब इंचार्ज मुनीश ससोदिया, भगवंत मान, सुखपाल सिंह खहरा, अमन अरोड़ा समेत पार्टी के एम.पी और ऐम.ऐल.एस और सभी सीनियर नेताओं को मिलेंगे। हम पार्टी हाईकमांड से अपील करते हैं कि वह पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान और अमन अरोड़ा का इस्तीफा न मंजूर कर दे और दोनों नेताओं को भी निवेदन है कि वह पार्टी हितों और वलंटियरज़ के जज्बातों को मुख्य रख कर अपना इस्तीफा वापस लें
हम पार्टी के समूह नेताओं, अधिकारियों, वर्करों, हमायतियों और दुनिया भर में रहते एन.आर.आई बहनों -भाइयों को विश्वास दिलाते हैं कि हम पार्टी के मौजूदा संकट से मजबूत हो कर निकलेंगे और पार्टी की मज़बूती के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे बस पार्टी की मजबूती के लिए आपका सब के सहयोग की जरूरत है। हम पंजाब के लोक मुद्दों ड्रग माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, रेत माफिया, किसान आत्महत्याएं, नौजवानों, विद्यार्थियों, मुलाजिमों, खेत मज़दूरों और दलितों के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और लोक हित के मुद्दे विधान सभा में और बाहर पंजाब की सडक़ों पर लड़ाई लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को लोगों प्रति जवाबदेही को यकीनी बनाऐंगे। इस मौके समूह जोन प्रधान दलबीर सिंह ढिल्लों, गुरदित्त सिंह सेखों, अनिल ठाकुर, परमजीत सिंह सचदेवा, कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे।
– रीना अरोड़ा
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



