Pakistan के लिए जासूसी का आरोप, पुलिस हिरासत में दो दिन तक रहेंगे Jasbir Singh

Summary :

Jasbir Singh को मिली दो दिन की रिमांड

यूट्यूबर जसबीर सिंह की दो दिन की रिमांड पंजाब पुलिस को मिली है। जसबीर सिंह जान महल नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाता है। उसके चैनल पर 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। आरोपी जसबीर सिंह का कनेंक्शन PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले यूट्यूबर जसबीर सिंह की दो दिन की रिमांड पंजाब पुलिस को मिली है। जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। यूट्यूबर को मोहाली SSOC ने दबोचा था। जसबीर सिंह जान महल नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाता है। उसके चैनल पर 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

Musk से विवाद के बीच Trump ने क्यों किया ‘क्विट स्काईज’ प्रोग्राम बंद?

मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली SSOC ने गिरफ्तार किया था। आरोपी जसबीर सिंह का कनेंक्शन PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है। वहीं हरियाणा से पिछले माह यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में दबोचा था। ज्योति का संबंध पाकिस्तानी युवक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी दानिश के साथ संबंध हैं।

ज्योति निकली जासूस

पुलिस को ज्योति मल्होत्रा मामले में बड़ा सुराग भी मिला , जिसमें ज्योति के दानिश के साथ संबंध की भी बात सामने आई। जांच में पता चला कि दानिश के निमंत्रण पर ज्योति दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस दौरान ज्योति पाकिस्तानी सेना अधिकारी और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह कई बार पाकिस्तान जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में ज्योति को स्पेशल सुरक्षा भी दी जाती थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई।

‘ट्रंप- हटाओ, जेडी वेंस को प्रेसिडेंट बनाओ..’, एलन मस्क ने खोला मार्चा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।