Musk से विवाद के बीच Trump ने क्यों किया ‘क्विट स्काईज’ प्रोग्राम बंद?

Summary :

Trump ने किया ‘क्विट स्काईज’ प्रोग्राम बंद

ट्रंप ने विवादास्पद प्रोग्राम ‘क्विट स्काईज’ को बंद कर दिया है, “क्विट स्काईज प्रोग्राम को लेकर विवाद, जो लंबे समय से नागरिक स्वतंत्रता समर्थकों के लिए चिंता का कारण रहा।” इस प्रोग्राम को साल 2010 में लॉन्च किया गया था, और इसके अस्तित्व को पहली बार 2018 में बोस्टन ग्लोब द्वारा उजागर किया गया था।

ट्रंप प्रशासन ने विवादास्पद प्रोग्राम ‘क्विट स्काईज’ को बंद कर दिया है, जिसमें गुप्त रूप से यूएस एयर मार्शल्स को उड़ानों के दौरान यात्रियों की निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसके साथ ही एक सरकारी अधिकारी को भी हटाया है, जिसने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड को इसमें शामिल करने की जिम्मेदारी ली थी।डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) की सचिव क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार को इस कार्यक्रम को बंद करने की घोषणा करते हुए इसकी जांच की बात कही है। डीएचएस ने कहा है कि इस प्रोग्राम पर हर साल करदाताओं का 200 मिलियन डॉलर खर्च होता था और यह एक भी आतंकवादी हमले को रोकने में विफल रहा है।

‘सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के हवाले से बताया कि हाल ही में संपन्न एक बैठक में, प्रशासन के अधिकारियों ने परिवहन सुरक्षा प्रशासन के नेतृत्व से इस बात पर टकराव किया कि बाइडन प्रशासन के तहत ‘क्विट स्काईज’ कार्यक्रम का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया था . उल्लेख किया गया कि “क्विट स्काईज प्रोग्राम को लेकर विवाद, जो लंबे समय से नागरिक स्वतंत्रता समर्थकों के लिए चिंता का कारण रहा।”

इस प्रोग्राम को साल 2010 में लॉन्च किया गया था, और इसके अस्तित्व को पहली बार 2018 में बोस्टन ग्लोब द्वारा उजागर किया गया था। उड़ान के दौरान अंडरकवर यूएस एयर मार्शल्स हवाई यात्रा करते हैं।क्विट स्काईज प्रोग्राम’ उन यात्रियों की पहचान करने के लिए काम करता है, जो एविएशन सिक्योरिटी के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

यह प्रोग्राम, विश्लेषकों और अंडरकवर एयर मार्शल्स को हवाई अड्डों और उड़ानों के दौरान लोगों की निगरानी के लिए नियुक्त करता है, जिसमें आउट स्टैंडिंग वारंट, चेहरे की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर, संदिग्ध यात्रा पैटर्न और व्यवहार की पहचान के साथ अन्य डेटा का उपयोग करके आतंकवादी हमलों को रोकने की कोशिश की जाती है।

Chinnaswamy Stadium stampede: कौन हैं RCB, डीएनए के 4 अधिकारी, जिन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.