राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने चुन लिया नाम, इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Summary :

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP इस नेता को बनाया उम्मीदवार

इससे पहले, असम भाजपा इकाई ने राज्यसभा चुनाव के लिए 13 वरिष्ठ नेताओं के नामों की एक सूची तैयार कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी थी. इन नामों में कणाद पुरकायस्थ का नाम भी शामिल था, जो वर्तमान में प्रदेश भाजपा के सचिव पद पर कार्यरत हैं

Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए असम से अपने उम्मीदवार के रूप में कणाद पुरकायस्थ के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची में बताया गया कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम को स्वीकृति प्रदान कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले, असम भाजपा इकाई ने राज्यसभा चुनाव के लिए 13 वरिष्ठ नेताओं के नामों की एक सूची तैयार कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी थी. इन नामों में कणाद पुरकायस्थ का नाम भी शामिल था, जो वर्तमान में प्रदेश भाजपा के सचिव पद पर कार्यरत हैं. आखिरकार, इन्हीं के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई.

राज्य में दो सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव

असम में इस बार राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है. इन सीटों में से एक पर भाजपा और दूसरी पर उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (AGP) के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे. राज्य विधानसभा में दोनों दलों के पास बहुमत होने के कारण इनका चुनाव जीतना लगभग तय माना जा रहा है.

Kanada Purkayastha

चुनाव की तारीख

राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए मतदान 19 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा. इसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी. चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना 2 जून को जारी की जा चुकी है और नामांकन भरने की अंतिम तारीख 9 जून निर्धारित की गई है.

अमित शाह का आज तमिलनाडु दौरा, पार्टी की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

क्यों हो रहा चुनाव?

इन चुनावों की आवश्यकता राज्यसभा सदस्यों रंजन दास (भाजपा) और बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (AGP) के कार्यकाल की समाप्ति के चलते उत्पन्न हुई है. वर्तमान में असम से राज्यसभा की कुल सात सीटें हैं, जिनमें से छह पर एनडीए का कब्जा है. भाजपा के पास 4, यूपीपीएल के पास 1 और एजीपी के पास 1 सीट है. शेष एक सीट एक निर्दलीय उम्मीदवार के पास है.

मतदान के लिए दिशानिर्देश

मतदान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मतदाता केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन से ही मतदान कर सकेंगे. किसी अन्य पेन या लेखन सामग्री का उपयोग सख्त वर्जित रहेगा. साथ ही, पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे.

चुनाव के दौरान कोविड-19 से संबंधित सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. मतदान केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइज़र और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।