लुधियाना : पंजाब के महानगर लुधियाना में चिकित्सकों द्वारा 118 साल की बुजुर्ग महिला के जिस्म पर सफल आप्रेशन के जरिए पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया गया है। इस आप्रेशन के उपरांत बुुजुर्ग महिला पूरी तरह शारीरिक तौर पर स्वस्थ और मानसिक तौर पर संगे-संबंधियों से बातचीत कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के मशहूर अस्पताल में करतार कौर सांघा नामक महिला के जिस्म पर पेसमेकर लगाना एक रिकार्ड है, जिसे अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला पांच पीढिय़ों में उनके पोतों के परिवारों में भी पोते-पोतियां है और अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला दिवस को समर्पित इस बुजुर्ग महिला का मुफत इलाज किया है।
लुधियाना के प्रमुख अस्पताल के डॉक्टर रवनिंदर सिंह कूका ने बताया कि यह कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था और इसमें सफलता प्राप्त कर हमने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। करतार कौर के परिजनों का दावा है कि उनकी उम्र 118 साल है। करतार कौर पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर की रहने वाली हैं। डॉ. रवनिंदर सिंह ने कहा, मैंने उनके (करतार कौर) छोटे भाई के जन्म का रिकार्ड देखा है। रिकार्ड के अनुसार उनके भाई का जन्म 1903 में हुआ था। करतार कौर संघा की बेटी की उम्र 88 साल है।
मोदी ने देश में बढ़ाई गरीबी और अमीरों को पहुंचाया फायदा- राहुल
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन और पेसमेकर लगाए जाने के बाद करतार कौर का शरीर सही तरीके से कार्य कर रहा है। इलाज का उनके शरीर में सकारात्मक असर दिख रहा है। यह भी पता चला है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अब तक 107 साल उम्र के मरीज को पेस मेकर लगाने का रिकार्ड दर्ज है। उसके लिए यह आप्रेशन करना किसी चैलेंज से कम नहीं था।
माना जाता है कि वह वर्तमान में दुनिया की सबसे लंबी उम्र की जीवित महिला है। इससे पहले सबसे लंबी उम्र के जीवित व्यक्ति होने का रिकॉर्ड जापान के कानेटनाका के नाम दर्ज है। आज की तारीख में उसकी उम्र 116 साल 63 दिन बनती है। इस तरह करतार कौर ने 118 साल की उम्र में दुनिया में सबसे लंबी उम्र की जीवित महिला का रिकॉर्ड कायम किया है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार आया और वे अपने परिवार के साथ बातचीत कर रही हैं। डॉ. कूका ने बताया कि करतार कौर के दो जीवित बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी की उम्र 88 साल है और करतार कौर स्वयं सरकारी मुलाजिम के तौर पर 98 में रिटायर हुई थीं। करतार कौर से दो साल छोटा भाई हरनाम सिंह ब्रिटिश आर्मी में थे। 1945 में जब वे रिटायर हुए थे तो उनकी उम्र 42 साल थी। इस हिसाब से हरनाम सिंह की उम्र वर्तमान समय में 116 साल बनती है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



