Punjab: अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा पर केस दर्ज, इस मामले में हुई कार्रवाई

Summary :

Punjab में कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा पर वीडियो के साथ छेड़छाड़ के आरोप में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि FIR का बहुत बहुत स्वागत है और कहा कि लोगो ने देखा कैसे कांग्रेस के लीडर यू टर्न लेते है और बाद में केंद्र सरकार का सहारा लेकर आप लीडरों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाते है। बीबीएमबी ने वर्ष 2021 को कांग्रेस सरकार के समय चन्नी ने पत्र लिखकर दिया और सरेंडर कर दिया। भाजपा ने बीबीएमबी के रास्ते पंजाब के…

Punjab में कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा पर वीडियो के साथ छेड़छाड़ के आरोप में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि FIR का बहुत बहुत स्वागत है और कहा कि लोगो ने देखा कैसे कांग्रेस के लीडर यू टर्न लेते है और बाद में केंद्र सरकार का सहारा लेकर आप लीडरों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाते है। बीबीएमबी ने वर्ष 2021 को कांग्रेस सरकार के समय चन्नी ने पत्र लिखकर दिया और सरेंडर कर दिया। भाजपा ने बीबीएमबी के रास्ते पंजाब के हकों पर डाका मारने की कोशिश की लेकिन हमने एक बूंद भी पानी बाहर नही जाने दी। लेकिन मानवता के आधार पर उन्हें 4000 क्योउसिंक पानी जरूर दिया गया।

प्रताप सिंह बाजवा ने लगाया आरोप

पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा आरोप लगाया कि उनकी आधिकारिक वीडियो के साथ छेडछाड़ की गई थी। इन्हीं आरोपों के आधार पर हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, CM भगवंत मान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि यह शिकायत 7 जुलाई को दर्ज कराई गई थी।

पंजाब में विधानसभा सत्र

पंजाब में विधानसभा सत्र जारी है। आज विधानसभा में बेअदबी पर कानून बनाने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इसके तहत पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी नहीं की जाएगी अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसे 10 वर्ष की सजा का प्रावधान ऱखा जाएगा। पंजाब के विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव के साथ ही डैम पर CISF हटाने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।

ALSO READ: Punjab विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, बेअदबी पर कानून बनाने के लिए होगा बिल पेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।