Punjab विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, बेअदबी पर कानून बनाने के लिए होगा बिल पेश

Summary :

Punjab विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ है। आज विधानसभा में बेअदबी पर कानून बनाने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इसके तहत पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी नहीं की जाएगी अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसे 10 वर्ष की सजा और हिंसा को बढ़ावा देता है तो आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। बता दें कि CM भगवंत मान सरकार ने भाखड़ा डैम समेत कई डैमौं पर CISF के जवानों की तैनाती हटाने का प्रस्ताव रखा था वहीं विपक्ष में कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। CISF…

Punjab विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ है। आज विधानसभा में बेअदबी पर कानून बनाने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इसके तहत पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी नहीं की जाएगी अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसे 10 वर्ष की सजा और हिंसा को बढ़ावा देता है तो आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। बता दें कि CM भगवंत मान सरकार ने भाखड़ा डैम समेत कई डैमौं पर CISF के जवानों की तैनाती हटाने का प्रस्ताव रखा था वहीं विपक्ष में कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

CISF हटाने पर प्रस्ताव

पंजाब के विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव के साथ ही डैम पर CISF हटाने के ले प्रस्ताव रखा जाएगा। इस प्रस्ताव पर CM भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस के समय पर डैम पर CISF की तैनाती के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी लेकिन अब इस तैनाती के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसी मुद्दे पर विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि सचिवालय में भी CISF की तैनाती है लेकिन वहां से CISF हटाने पर चर्चा नहीं की गई।

बेअदबी पर कानून

पंजाब में गुरू ग्रंथ साहिब जी के ग्रंथों के साथ ही कई धर्मों के पवित्र ग्रंथो के साथ बेअदबी पर कानून बनाने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इस दौरान CM भगवंत मान ने बताया कि बिल पेश होने के बाद कानून लाने के लिए सभी धर्म के संगठन और लोगों से पूछा जाएगा।

ALSO READ: Punjab Train Accident: मालगाड़ी पटरी से उतरी, जानें किस वजह से हुआ हादसा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।