Punjab Train Accident: मालगाड़ी पटरी से उतरी, जानें किस वजह से हुआ हादसा

Summary :

Punjab Train Accident: पंजाब के माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास आज गुरुवार को एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है. लैंडस्लाइड के कारण एक मालगाड़ी के इंजन समेत तीन वैगन रेलवे ट्रैक से उतर गए. गनीमत रही कि इस बड़ी दुर्घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. यह घटना आज सुबह की है, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान पठानकोट-जम्मू रेलखंड पर एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौराम स्टेशन से कुछ दूरी पर पहाड़ी क्षेत्र से मलबा अचानक नीचे गिरा और रेल पटरियों पर आ गया। स्पीड कम होने से नुकसान कम बता दें कि जब…

Punjab Train Accident: पंजाब के माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास आज गुरुवार को एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है. लैंडस्लाइड के कारण एक मालगाड़ी के इंजन समेत तीन वैगन रेलवे ट्रैक से उतर गए. गनीमत रही कि इस बड़ी दुर्घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. यह घटना आज सुबह की है, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान पठानकोट-जम्मू रेलखंड पर एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौराम स्टेशन से कुछ दूरी पर पहाड़ी क्षेत्र से मलबा अचानक नीचे गिरा और रेल पटरियों पर आ गया।

स्पीड कम होने से नुकसान कम

बता दें कि जब यह हादसा हुआ, उस दौरान ट्रेन की स्पीड कम थी, लेकिन मलबे की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इंजन और तीन वैगन पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और राहत कार्य शुरू किया। (Punjab Train Accident) रेलवे ने जानकारी दी है कि पटरियों को मजबूत करने का काम जारी है। जिससे इस रूट पर किसी तरह की कोई घटनाएं न हो।

कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

इस घटना की वजह से कई गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। इस रास्ते से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों ट्रेनों को इससे कोई परेशानी न हो इसलिए मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। (Punjab Train Accident) रेलवे सुरक्षा आयुक्त की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घटना किस की लापरवाही से हुई इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ : चलते-चलते थककर पटरी पर सो गए दो युवकों की मालगाड़ी से कटकर मौत,  दो अन्य घायल

संवेदनशील इलाका माना जाता है

यह इलाका पहाड़ी और संवेदनशील माना जाता है, जहाँ मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन की घटनाएँ सामने आती रहती हैं। (Punjab Train Accident) रेलवे ने पहले भी इस मार्ग पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस बार भूस्खलन इतना ज़्यादा था कि ट्रैक साफ़ करने का समय ही नहीं मिला।फिलहाल, रेलवे की प्राथमिकता ट्रैक को फिर से चालू करना और यात्री सेवाओं को सामान्य करना है। स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्यों में सहयोग कर रहा है।

READ ALSO:Explainer: बिहार में खेला करेगा मतदान सूची विवाद! चुनाव आयोग को क्यों घेर रहा महागठबंधन, जानें डिटेल में

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।