इस दिन लॉन्च होगी RealMe 15 सीरीज, मिलेंगे शानदार फीचर

Summary :

RealMe ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब कंपनी जल्द ही RealMe 15 और 15 pro स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह सीरीज 23 जुलाई को लॉन्च की जाएगी और इन स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और कई एडवांस फीचर के साथ ही AI फीचर को भी शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस सीरीज में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और स्मार्टफोन की कितनी कीमत रखी जाएगी। Snapdragon 7 Gen 4 मिलना संभव 23 जुलाई को लॉन्च…

RealMe ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब कंपनी जल्द ही RealMe 15 और 15 pro स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह सीरीज 23 जुलाई को लॉन्च की जाएगी और इन स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और कई एडवांस फीचर के साथ ही AI फीचर को भी शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस सीरीज में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और स्मार्टफोन की कितनी कीमत रखी जाएगी।

Snapdragon 7 Gen 4 मिलना संभव

23 जुलाई को लॉन्च होने वाली इस सीरीज में माना जा रहा है कि Snapdragon 7 Gen 4 का दमदार प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। रैम और स्टोरेज के कई विकल्प के साथ ही 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज और अधिकतम 12 GB रैम और 512 GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस दमदार प्रोसेसर के साथ ही गेम खेलने के लिए AI Gaming Coach फीचर मिलने की भी संभावना है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

RealMe 15 और 15 pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है और मेन कैमरा 50 MP का AI फीचर के साथ दिया जा सकता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन GT Boost 3.0 तकनीक के साथ ही पेश किया जाएगा। दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा के साथ यह स्मार्टफोन चार आकर्षक रंगो के साथ उपलब्ध होगा।

क्या हो सकती है कीमत

RealMe 15 और 15 pro स्मार्टफोन में फीचर की भरमार, कई AI फीचर, शानदार कैमरा और साइड माउंटेड स्क्रीन लॉक मिलने की उम्मीद है। बता दें कि कंपनी ने अभी स्मार्टफोन के फीचर औऱ कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन लगभग 25 हजार रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है।

ALSO READ: TOP 5 SUV में CRETA कार का दबदबा, Scorpio, Nexon और Brezza को छोड़ा पीछे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।