लुधियाना : लुधियाना में बृहस्पतिवार को ग्यासपुरा इलाके में स्थित सरकारी फ्लैटस को खाली करवाने को लेकर अवैध रूप से रह रहे कब्जाधारियों और लुधियाना नगर निगम अधिकारियों के बीच हुए विदाद के बाद आज कब्जाधारियों ने रोष सवरूप लुधियाना दिल्ली हाईवे को कुछ देर के लिए धरना देकर जाम कर दिया जिस कारण लुधियाना दिल्ली हाईवे करीब एक घंटे तक बांधित हो गया।
इस दौरान वहां से दिल्ली से लाहौर (पकिस्तान) के बीच चलने वाली बस ने गुजरना था जिसको लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे को खाली करने के लिए बोला मगर जब वो नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शन कारियों से जबरन हाईवे को खाली करवा दिया। इस दौरान कई प्रदर्शन कारी मामूली रूप से घायल हो गये। इस लाठीचार्ज के बारे में पुलिस का कहना था के उन्होंने दिल्ली लाहौर के बीच चलने वाली बस को सुरक्षा पूर्वक शहर से निकालने के लिए शहर में ला एंड आर्डर को मेंटेन करने के लिए ऐसा किया है।
गौरतलब है के अवैध रूप से रह रहे कब्जाधारियों से कल जब यह फ्लैट खाली करवाए जा रहे थे तो उस दौरान एक 19 साल सन्नी नामक युवक करंट लगने से गंभीर रूप से उस वक्त घायल हो गया जब वो फ्लैट खाली करवाने आए प्रशाशनिक अधिकारियों के विरोध में वो एक बिजली के खम्बे के एंगल पर बैठ गया मगर एका-एक बैलेंस बिगडऩे के बाद एक बिजली की तार की चपेट में आ जाने से वो गंभीर रूप से झुलस गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
– रीना अरोड़ा
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



