अकाली दल को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए इंदर इकबाल सिंह समेत कई नेता

Summary :

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ-साथ सरदार जसजीत सिंह अटवाल और कुछ अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन सभी नेताओं ने दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा।
हरदीप सिंह पुरी ने बीजेपी में शामिल हुए नेताओं का किया स्वागत 
Breaking News: अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा इस पार्टी का हाथ  - big blow to akali dal former mla joined hands of this party-mobile
हरदीप सिंह पुरी ने बीजेपी में शामिल हुए इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया औऱ कहा कि बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक परिवार है जिसे अपने सदस्यों से ताकत मिलती है। वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और करतारपुर कॉरिडोर को एतिहासिक कदम बताया।
राज्यसभा सदस्य डॉ मैत्रेयन भी रविवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं
वहीं बीजेपी सूत्रों के मुताबिक एआईएडीएमके नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ मैत्रेयन भी रविवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें, एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां 2024 के चुनावों के लिए बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के सदस्य ही उन्हें झटका देते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के नेता भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं
इससे पहले कांग्रेस के नेता भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को बीजेपी में शामिल बहो गए थे। इसके बाद एके एंटनी का रिएक्शन भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने के फैसले से वह दुखी हैं। उन्होंने उनके फैसले को गलत बताया था और कहा था कि जब से बीजेपी आई है, एक स्ट्रैटेजी के साथ विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रही है।

Desk Team