लुधियाना-पटियाला : प्रसिद्ध फिल्म अदाकारा आलिया भटट अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए शाही शहर पटियाला पहुंच गई है। वह पटियाला के यादविंद्रा पब्लिक स्कूल में शूटिंग के लिए आई है। अभिनेत्री आलिया भटट ने अपनी शूटिंग दौरान वाईपीएस स्कूल में एडमिशन लिया है।
वह आज स्कूल की क्लास में बैठी और मस्ती की। जिक्रयोग है कि मेघना गु्रलजार की फिल्म राजी की शूटिंग पटियाला के इस स्कूल में चल रही है। आलिया भटट वीरवार को ही पटियाला पहुंच गई थी और उसने स्कूल के विद्यार्थियों समेत अध्यापकगण से मुलाकात की। उसके इस सीन के लिए स्कूल के कुछ विद्यार्थियों को भी सिलेक्ट किया गया है।
निर्देशक मेघना गुलजार ने आलिया समेत बच्चों को फिल्मी सीन के लिए समझाया। बहरहाल भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत चल रही इस शूटिंग को देखने के लिए पटियाला के आसपास के इलाकों से लोग पहुंचे हुए है।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



