भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल पर सीएए और एनआरसी पर ‘दोहरा मानदंड’ अपनाने का आरोप लगाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को पार्टी से कहा कि वह भाजपा के समर्थन पर अपना रुख स्पष्ट करे।
सिंह ने कहा कि संसद में शिअद ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) का समर्थन किया था और अब सीएए तथा एनआरसी पर अलग-अलग बयान दे रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है।
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल के सीएए में मुसलमानों को शामिल करने संबंधी हालिया बयानों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साफ है कि मामले में अकाली दोहरा खेल खेल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



