पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सीएम ने इस्तीफे को पंजाब के राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर को सौंप दिया है।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मैंने आज अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री को भेज दिया है जो उनके आधिकारिक आवास पर पहुंच गया है।’

वही, इससे पहले कैबिनेट में फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे को रविवार को ट्विटर पर सार्वजनिक किया था। इस इस्तीफे पर 10 जून की तारीख लिखी था। यह इस्तीफा उन्होंने उनके मंत्रालय में बदलाव किए जाने के मात्र चार दिन बाद भेजा था। सिद्धू ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने पत्र में लिखा था कि मैं पंजाब कैबिनेट से मंत्री के तौर पर इस्तीफा देता हूं।
सिद्धू के इस्तीफे पर बोले कैप्टन – यदि वह अपना काम नहीं करना चाहते, तो मैं कुछ नहीं कर सकता
बता दें कि पंजाब कैबिनेट में फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग एक महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला था। मुख्यमंत्री अमरिंदर के साथ उनका गतिरोध लगातार जारी था। मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था।


Download Android App
Download iOS App



