विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब की कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री अमरिंदर ने पत्र में लिखा कि कांग्रेस आलाकमान ज़बरदस्ती पंजाब सरकार और पंजाब की राजनीति में दख़ल दे रही है।
आला कमान को समझना चाहिए कि पंजाब के हालात इतने अनुकूल नहीं है और इसका नुकसान पार्टी और सरकार दोनों को उठाना पड़ सकता है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे थे।
वहीं शाम होते होते पटियाला स्थिति सिद्धू के आवास पर समर्थकों का तांता लगने लगा। वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है और जब फैसला हो जाएगा तब वह मीडिया के साथ इसे साझा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



