पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि उनके जाने से एक राजनीतिक युग का अंत हो गया है।
उन्होंने आज यहां अपने शोक संदेश में कहा कि उनके असामयिक निधन से उन्हें सदमा पहुँचा है। श्रीमती दीक्षित एक प्रख्यात राजनेता और सुलझी हुई राजनीतिज्ञ के अलावा एक सह्दय तथा बेहतरीन इंसान थीं। उनके कार्यों के लिये दिल्ली के लोग हमेशा याद रखेंगे तथा कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को कभी भुला नहीं पायेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने तीन कार्यकालों के दौरान दिल्ली को एक नये आधुनिक, गतीशील और सक्रिय शहर के तौर पर विकसित किया और दिल्ली के लोगों की इच्छाओं को पूरा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती दीक्षित के निधन को व्यक्तिगत नुकसान बताया। वह हमेशा ही उनके लिए बड़ी बहन जैसी थीं जिनसे उन्होंने कठिन पलों में सहयोग दिया और अपने जीवन के फ़सले लेने में समर्थन दिया।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। श्रीमती दीक्षित के निधन की खबर सुनने के बाद कैप्टन सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘शीला दीक्षित की अचानक मौत से मुझे बहुत त्र्यादा दुख हुआ है। उनके साथ एक राजनीतिक युग का अंत हो गया है।
मैं उनको पिछले चालीस सालों से जानता था। वह मेरे लिए एक बड़ी बहन की तरह थीं और उन्होंने मेरे मुश्किल पलों के दौरान मुझे नेतृत्व और समर्थन दिया। शीला जी मैं आपकी कमी हमेशा महसूस करूँगा।’’


Download Android App
Download iOS App



