पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारत से पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए एक गलियारा बनाने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इस फैसले से करतारपुर गुरुद्वारा जाने की इच्छा रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी।’’
मंत्रिमंडल ने पंजाब में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक गलियारे के निर्माण को मंजूरी दी
उन्होंने उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान सरकार सीमा के अपनी तरफ गलियारा खोलने के प्रयासों में सहायता देगी।
मुख्यमंत्री ने बड़े स्तर पर गुरू नानक देव की 550 वीं जयंती मनाने के केंद्र के फैसले की भी सराहना की और इस संबंध में उनके निजी आग्रह को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐतिहासिक शहर सुल्तानपुर लोधी को विकसित करने के लिए कैबिनेट के फैसले पर खुशी जतायी।


Download Android App
Download iOS App




