लुधियाना : पंजाब के महानगर लुधियाना स्थित पॉश इलाके अग्र नगर में 2 भाईयों द्वारा अपने मृत पिता की रस्म पगड़ी और अंतिम अरदास के लिए रखे गए भोग के अवसर पर निर्धारित भीड़ जुटाने पर कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों पुत्रों को गिरफतार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मोके पर मौजूद लोगों ने ना ही चेहरों पर मास्क पहना बल्कि सामाजिक दूरी को दरकिनार करते हुए इकटठ किया। सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर पुलिस मोके पर पहुंची तो कार्यवाही को अंजाम करते हुए हिरासत में लिया।
एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान अग्र नगर निवासी राजीव गर्ग तथा पवन गर्ग के रूप में हुइ। पुलिस को सूचना मिली कि कम्यूनिटी सेंटर में उक्त आरोपित अपने स्वर्गवासी पिता की रस्म करवा रहे हैं। जहां उन दोनों ने लोगों की भीड़ इक_ी कर रखी है। उन लोगों ने न तो फिजिकल डिस्टेंस रखा है और न ही मास्क पहने हैं। सूचना के आधार पर दबिश देकर जब उनसे पूछताछ की गई तो वो कोई परमिशन भी पेश न कर सके। जिसके चलते उक्त कार्रवाई की गई।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



