पंजाब में अमृतसर के गांव अदलीवाल में रविवार सुबह निरंकारी सत्संग डेरा पर अज्ञात मोटरसाईकल सवारों ने बम फेंका जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत और दस लोगों के घायल होने की रिपोर्टे हैं। हालांकि बम किसने फेंका और इसक हरकत के पीछ किसकी हाथ है इस बारे में कोई आधिकारीक बयान नहीं आया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, मृतकों के परिजन के लिए पांच लाख मुआवजे का एलान किया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह राजासांसी के गांव अदलीवाल स्थित निरंकारी सतसंग डेरा पर सत्संग समागम चल रहा था और इसी दौरान मोटरसाईकल सवार तीन अज्ञात लोगों ने बम फेंका। इस हमले में तीन लोगों के मारे जाने और दस लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अलग अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इस धमाके के बाद राजधानी दिल्ली और नोएडा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बम की जांच के लिए फोरेंसिक जांच दल को बुलाया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) परमपाल सिंह गांधी और पुलिस अधीक्षक (डी) हरपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी इस मामले के पीछे का कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले की घटना को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिस पर राज्य हाई अलर्ट पर था।
वहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने ब्लास्ट में मारे गए लोगों को लेकर संवेदना व्यक्त की और कहा मेरी संवेदना उन लोगों के परिवारों के साथ है जो इस घटना में जीवन खो चुके हैं। यह पंजाब में शांति को परेशान करने का प्रयास है। मेरा मानना है कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को शांति बनाए रखने के लिए सतर्क रहना चाहिए और एक-दूसरे के साथ समन्वय करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




