एक तरफ़ जहाँ पूरा देश न्यू ईयर के जश्न को लेकर पार्टी करते हुए नज़र आया तो वहीं दूसरी तरफ़ अमृतसर में जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा। दरअसल नए साल पर स्वर्ण मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी
आपको बता देंअमृतसर के स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती सैलानियों के दिल में उतर जाती है। दुनियाभर से लोग यहां स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती को देखने आते हैं। जैसे गुरु पर्व पर लोग स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने के लिए आते है वैसे ही नए साल पर भी स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुड़ती है। इस बार भी लाखों श्रद्धालु नए साल की शुरूआत स्वर्ण मंदिर से करने के लिए पहुंचे है। स्वर्ण मंदिर में नए साल पर आलम ऐसा रहता है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है।
दाखिल होने के लिए भक्तों ने की जद्दोजहद
स्वर्ण मंदिर में कल देर शाम से ही भीड़ इकट्ठी होनी शुरु हो गई थी। भीड़ की वजह से लोगों को स्वर्ण मंदिर के अंदर दाखिल होने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। परिक्रमा के लिए भी स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ श्रद्धालु दिख रहे थे। लोगों को जहां जगह मिली, वहीं बैठ गए और रात 12 बजने का इंतजार करने लगे। जैसे ही रात के 12 बजे और नववर्ष का आगाज हुआ वैसे ही पूरा स्वर्ण मंदिर जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा। आज नए साल के पहले दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से भी जुटनी शुरू हो गई है. श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में डूबकी भी लगा रहे है।
विशेष लंगर की भी व्यवस्था
स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नव वर्ष पर विशेष लंगर की भी व्यवस्था की गई है। अमृतसर में हर साल लाखों लोग स्वर्ण मंदिर के अलावा जलियांवाला बाग, राम तीर्थ मंदिर, बाघा बॉर्डर, पार्टीशन म्युजियम, सिद्ध शक्ति पीठ लाल माता मंदिर, इस्कॉन टेंपल और तरन तारण गुरुद्वारा जैसे स्थलों को देखने के लिए आते हैं।


Download Android App
Download iOS App



