पंजाब के मोहाली में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक इमारत की छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत गिरने से मलबे में 3 मज़दूर दब गए।
इमारत की छत गिरने से हुआ हादसा
बता दें जिले के खरड़ के सेक्टर 126 में एक इमारत की छत गिर गई. इसमें 3 मजदूर दब गए थे, जिसमें एक खुद ही बाहर आ गया, जबकि दो को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक को गंभीर चोट आई है. इससे पहले घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौके पर जेसीबी पहुंच गई और लोगों को बचाने की कोशिश की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां शॉपिग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। घटना के समय कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई थी। ऐसे में मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गई थीं।
छत ढह जाने की वजह से मजदूर मलबे के नीचे आए
इस बीच बाहर निकाले गए एक मजदूर को प्रशासन की टीम एंबुलेंस से मोहाली के फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंची. जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ, जब बिल्डिंग की छत की ढलाई चल रही थी। इस दौरान काफी संख्या में मजदूर काम पर लगे हुए थे। छत के ढह जाने की वजह से बहुत सारे मजदूर मलबे के नीचे आ गए। हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसा शनिवार शाम पांच बजे के करीब हुआ है।
घायलों का इलाज अस्पताल में जारी
आपको बता दें कि इससे पहले 9 अक्टूबर को एयरपोर्ट रोड पर बन रहे मोहाली सिटी सेंटर-2 में एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट में काम के दौरान अचानक मलबा गिरने से पांच लोग दब गए थे। इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि तीन को बचा लिया गया था। दरअसल जीरकपुर-मोहाली एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर-2 नाम से एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बन रहा था। यहां की एक इमारत के बेसमेंट की खोदाई के दौरान दो जेसीबी काम कर रहीं थीं। इस दौरान मिट्टी को रोकने के लिए दीवार बनाने का काम चल रहा था। इस बीच ऊपर से अचानक मलबा गिर पड़ा, जिसमें पांच मजदूर दब गए थे। फिलहालपूरे मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



