लुधियाना-लोंगोवाल : भारत माता की सेवा के लिए कुछ वक्त पहले ही सेना में भर्ती हुए पंजाब के कस्बा लोंगोवाल के 23 वर्षीय नौजवान मनप्रीत सिंह ने जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाके में डयूटी निभाते हुए शहादत का जाम पिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह की मृत्यु जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में बेहद ऊंची बर्फ की चोटियों की रक्षा के दौरान बर्फ का बड़ा तोंदा (गोला ) गिरने से हुई है। उसकी मृत्यु के बारे में अभी तक सरकारी तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई। लेकिन मनप्रीत के साथ रहने वाले साथी नौजवानों ने उसके शहीद होने की सूचना परिवारिक सदस्यों को दी है।
स्थानीय निवासी प्यारा सिंह ढंढे का पौत्र और जगतार सिंह का होनहार बेटा मनप्रीत सिंह मार्च 2018 में देशसेवा के इरादे से सेना में भर्ती हुआ था। आज जब उसके शहीद होने की सूचना जैसे ही लोंगोवाल स्थित उसके रिहायशी स्थल पर पहुंची तो समस्त इलाके में शोक फैल गया। दर्जनों गांवों के लोग और समाजसेवी जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि व रिश्तेदार उसके घर में संवेदनाएं प्रकट करने हेतु आ रहे है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



