लुधियाना-मडी गोबिंदगढ : दक्षिण कोरिया में संपन्न हुई 52वीं आइएसएसएफ विश्व निशानेबाजी में मंडी गोबिंदगढ़ के जांबाज निशानेबाजी अर्जुन चीमा ने दो स्वर्ण पद्क जीतकर देश की झोली डाले हैं। वहीं अपने शहर का नाम भी पूरी दुनिया में चमकाया है।
अर्जुन ने बताया कि इस जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत की ओर से 50 के करीब खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। जबकि 80 से 90 देशों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। जिसमें फ्री पिस्टल, एयर पिस्टल तथा शाट गन के मुकाबले हुए जिसमें भारत के हिस्से 18 मैडल आए हैं।
सेरेना को हरा ओसाका बनी चैंपियन
भारत के लिए गोल्ड मैडल जीतने के लिए अर्जुन ने बताया कि पहले 24 शाट में निशानेबाजी मुकाबला जीतना होता है उसने 20 शाट में ही दो गोल्ड मैडल जीत लिए और उसका स्कोर 238.0 रहा।
अर्जुन ने अपनी जीत का श्रेय कोच प्रवेज जोशी, होलिंदर कुमार, नैशनल कोच जसपाल राणा, सोनिया का खास योगदान रहा है। वहीं माता-पिता व पावर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन रहे चाचा जगविंदर सिंह चीमा का अहम योगदान रहा है। जापान में 2020 में होने जा रहे ओलंपिक मुकाबलों को जीतना मेरा लक्ष्य रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



