लुधियाना-संगरूर : सलमान खान की चर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान में करीना कपूर की मां का किरदार निभाने वाली फिल्मी और टीवी अदाकारा अलका कौशल और उसकी मां सुशीला बोड़ला जो चैकबाउंस के मामले में पिछले एक महीने से संगरूर की जेल में बंद थे को आज जमानत मिलने उपरांत जेल से रिहा कर दिया गया।
उन्हें इस मामले में सेशन जज गौरव कालिया की अदालत ने फैसले के खिलाफ दी गई दलीलों को रदद करते हुए दोनों को दो-दो साल की सजा का हुकम सुनाया गया था।
जानकारी के मुताबिक दोनों मां-बेटी पिछले कई दिनों से संगरूर की जिला अदालत में स्थित महिला बैरक में आम महिला कैदियों के साथ बंद है। चैंक बाउंस के एक मामले में स्थानीय अदालत ने अलका कौशल और उसकी मां को निचली अदालत द्वारा दो-दो साल की घोषित सजा को बरकरार रखते हुए 6 जुलाई को जेल भेज दिया था।
दोनों के वकील सोनिया वासुदेव ने बताया कि अलका कौशल और उसकी मां की जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई थी। जिसपर कार्यवाही करते हुए उन्हें आज रिहा कर दिया गया।
मुदई पक्ष के वकील सुखबीर सिंह पुनिया के मुताबिक अलका कौशल पत्नी रवि कौशल वासी मुंबई और उसकी मां सुशीला बोड़ला ने अवतार सिंह ढींढसा गांव लांगडिय़ा से कर्जे की वापिसी के लिए 25-25 लाख रूपए के 15 सितंबर 2011 दिनांक डालकर नैनीताल बैंक ब्रांच दिल्ली के दो-दो चैक दिए थे।
अवतार सिंह ने जब चैक कैश करवाने के लिए अपने पंजाब नैशनल बैंक अमरगढ़ स्थित बैंक में भेजे तो 22 नवंबर 2011 को दोनों चैक बाउंस होकर वापिस आ गए। चैक बाउंस होने पर अवतार सिंह ने इसकी शिकायत मालेरकोटला अदालत में की, जहां 27 नवंबर 2015 को सुनवाई मुकम्मल होने के उपरांत अलका कौशल और उसकी मां सुशीला को दो-दो साल की सजा सुनाई गई थी।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



