पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। आज दोपहर 12 बजे करीब डॉ गुरप्रीत से उनकी शादी होगी। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल भी उनको आशीर्वाद देने पहुचंगे।
कौन है मान की होने वाली दुल्हनियां?
गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिरोहा की रहने वाली है। गुरप्रीत कौर वर्त्तमान समय में एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत है। गुरप्रीत ने साल 2013 में अंबाला के मुलाना में महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय एमएमयू मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की। ग्रुप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह मदनपुर गांव के सरपंच थे और वे पिहोवा के तिलक कॉलेनी में रहते थे। गुरप्रीत कौर कहा की रहने वाली
काफी सीक्रेट रखा गया गुरप्रीत-भगवंत मान का रिश्ता
32 साल की गुरप्रीत कौर की 48 वर्ष के भगवंत मान से शादी होने जा रही है। गुरप्रीत और भगवंत की मुलाक़ात करीब चार साल पहले हुई थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान के लिए प्रचार भी किया था। थोड़े समय बाद ही उनकी शादी माँ और बहन ने पक्की कर दी थी। लेकिन इस बात को काफी सीक्रेट रखा गया। उनके रिश्तेदारों को भी भगवंत मान की शादी के बारे में एक दिन पहले ही ख़राब मिली।
राघव चड्ढा ने बताया कि अरिवंद केजरीवाल शादी में भगवंत मान की शादी में पिता की रसम अदा करेंगे। जानकरी के मुताबिक, कुछ ही देर बाद वो चंडीगढ़ पहुंचेंगे। 3 :30 बजे दिल्ली के लिए वापस रावण हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



