अपने अतरंगी फैशन सेंस की
वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई
हुई है। इस बार सोशल मीडिया पर उर्फी कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि अपने बोल्ड
स्टेटमेंट की वजह से चर्चे में है। पैपराजी के बीच घिरी उर्फी बातों ही बातों में अपने
कपड़ों को लेकर कुछ ऐसा बोल गई जो ये साबित
करता है कि वो बेपरवाह होकर जीना जानती हैं।
घर से बाहर
निकलते ही उर्फी जावेद पैपराजी के बीच घिरी हुई नजर आती हैं। बीते बुधवार भी ऐसा
ही हुआ। मुंबई की बारिश में उर्फी सज-धज कर घर से बाहर निकल पड़ीं। पैपराजी भी कहां
कोई मौका छोड़ते हैं। उर्फी को देखते ही उन्हें घेर लिया औऱ सवाल करने लगे। जिसका
जवाब देते हुए उर्फी बोली मैं एक दिन कपड़े ही नहीं पहनूंगी। क्या सरप्राइज यार। सारे आउटफिट
ही सरप्राइज हैं। ऐसा मेरे दिमाग में नहीं रहता है कि मुझे ऑडियंस को सरप्राइज
देना है। मुझे जो पसंद आता है वो मैं पहन लेती हूं।
देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हो गई। इसके बाद हर ओर फिर से उर्फी की चर्चा होने लगी। सिर्फ इतना ही उर्फी
की एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उर्फी ने अपने धर्म को लेकर बयान
दिया है।
ट्रोल्स को उर्फी का मुंहतोड़ जवाब-
एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते हुए उर्फी जावेद ने धर्म को लेकर कहा, “मैं हमेशा से ही
खुलकर कहा है कि मैं किसी धर्म में भरोसा नहीं करती। मैंने ठेका नहीं ले
रखा इस्लाम का।” उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस और
स्टाइलिंग टैलेंट के अलावा अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए भी
जानी जाती है। हालांकि इसके लिए उर्फी को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है।
लेकिन उर्फी हर बार अपने बयानों से ये जाहिर कर देती है कि लोग कुछ भी बोले उन्हें
कोई फर्क नहीं पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App






