पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का मोहाली के एक अस्पताल में फेफड़ों की एक धमनी में सूजन के कारण रक्तचाप में उतार-चढ़ाव का इलाज चल रहा है और उनकी हालत ‘ठीक’ है। चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Highlights
. पंजाब के CM Bhagwant Mann अस्पताल में भर्ती
. रक्तचाप में उतार-चढ़ाव का चल रहा इलाज
. चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को दी थी जानकारी
Bhagwant Mann हुए अस्पताल में भर्ती
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान(Bhagwant Mann) का मोहाली के एक अस्पताल में फेफड़ों की एक धमनी में सूजन के कारण रक्तचाप में उतार-चढ़ाव का इलाज चल रहा है और उनकी हालत ‘ठीक’ है। चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि मान को बुधवार को ‘नियमित स्वास्थ्य जांच’ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।चिकित्सकों ने जांच में पाया कि मान के फेफड़ों की एक धमनी में सूजन के लक्षण हैं जो हृदय पर दबाव बना रही है, जिसके कारण रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा है।आज शाम उनके स्वास्थ्य पर जारी बुलेटिन के अनुसार मान की हालत ‘ठीक’ है।
इसमें कहा गया, मुख्यमंत्री(Bhagwant Mann) के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए विभिन्न परीक्षण किए जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मुख्यमंत्री अभी बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई विशेष समस्या नहीं है। वहीं बुलेटिन में कहा गया है, कुछ और जांच की जानी है तथा कुछ और रक्त जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसलिए मुख्यमंत्री को आज रात हमारी निगरानी में रखा जाएगा तथा कल सुबह रिपोर्ट देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




