UP Politics : ‘ Akhilesh Yadav जी कोई मुख्यमंत्री नहीं हैं’, ऐसा क्यों बोले डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya

Summary :

UP Politics : उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है। सभी की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। UP Politics : Akhilesh Yadav पर क्यों भड़के Keshav Prasad Maurya उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है। सभी की ओर से जीत के दावे किए जा रहे है। वहीं इस बीच, बीते…

UP Politics Keshav Prasad Maurya

UP Politics : उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है। सभी की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं।

UP Politics : Akhilesh Yadav पर क्यों भड़के Keshav Prasad Maurya

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है। सभी की ओर से जीत के दावे किए जा रहे है। वहीं इस बीच, बीते दिनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया था, जिस पर अब डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री नहीं हैं, उन्हें कोई भी शिकायत या समस्या है, तो वह सरकार को बताए, लेकिन वो इस बात को जान लें कि ट्रांसफर करना हमारा अधिकार है।

Rahul and Priyanka are opposed to each other, claims Keshav Prasad Maurya -  The Week

Akhilesh Yadav के इस बयान से नाराज है मौर्य

दरअसल, Akhilesh Yadav ने अपने बयान में कहा था, “भाजपा प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बौखलाई हुई है, इसलिए मनमाफिक अधिकारियों के तबादले कर रही है।”सपा प्रमुख के इसी बयान पर अब केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। प्रदेश में कुल 29 अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसमें 13 जिलों के डीएम भी शामिल हैं।

UP Politics : नवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी मंदिरों में विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस पर सपा और कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। केशव प्रसाद मौर्य से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने दो टूक कहा कि इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं है। यह तो अच्छी बात है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, हम नहीं करतेबता दें कि केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी के करहल में आयोजित ग्राम सभा के चौपाल में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यह चौपाल बेहद शानदार रहा। इसमें कई लोग शामिल हुए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar