पंजाब में सरकार बनाने की तैयारी में AAP, राजभवन में शपथ ग्रहण नहीं करेंगे भगवंत मान

Summary :

पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता देंगें।

पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके है। दरअसल पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता देंगें। 
पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। जीत के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं पंजाब की जीत को आम आदमी पार्टी अब यादगार बनाने की तैयारियों में जुट गई है।

Assembly Election Results: क्या अब ज्ञानी कहेंगे कि तय हो गए 2024 के नतीजे, BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले भगवंत मान ने बताया कि वह राजभवन में शपथ नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि वह गांव खटकर कलां में शपथग्रहण समारोह आयोजित कराएंगे। दरअसल, यह स्थान शहीद भगत सिंह का  पैतृक गांव है। आप ने पंजाब विधानसभा में शहीद भगत सिंह के नाम पर वोट मांगे थे। भगवंत मान भी भगत सिंह के अनुयायी हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें पोल के जरिए पंजाब के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा था।
प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पहली बार किसी पूर्ण राज्य में सरकार बनाने जारी है। शपथ ग्रहण समारोह भी एक से दो दिन में होने की खबर है। पंजाब में पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब के अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

Desk Team