पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ भगवंत मान ने आज पूरे रस्मों-रिवाज के साथ शादी कर ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मान की शादी में पिता की रस्में निभाईं। और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
पंजाब सीएम की शादी में वैसे बेहद कम और खास लोगों को ही बुलाया गया है। शादी में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और सांसद राघव चड्डा से लेकर आम आदमी पार्टी कई बड़े नेता शामिल हुए। राघव चड्डा ने शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मान साहब नू लख लख वदाइयां’
Mann sahab nu lakh lakh vadhaiyan! pic.twitter.com/vDBQiytLsE
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 7, 2022
कौन हैं Dr गुरप्रीत कौर?
32 वर्षीय गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने साल 2013 में अंबाला के मुलाना में महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय एमएमयू मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की। गुरप्रीत कौर का परिवार फिलहाल पंजाब में रहता है, लेकिन उनका पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है।
गुरप्रीत ने आप नेता के साथ साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार भी किया था। डॉक्टर कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी एक बहन की शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत जसविंदर सिंह संधू से हुई थी। वहीं, उनके रिश्तेदारों के तार भी राजनीति से जुड़े हैं। सीएम मान के होने वाले ससुर के पास कनाडा की नागरिकता है।


Download Android App
Download iOS App



