पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संयुक्त अभियान में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 31.02 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। राज्य के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी।
FIR has been registered, & further investigation ongoing to break forward and backward linkages.@PunjabPoliceInd is committed to make Punjab drug-free as per the vision of CM @BhagwantMann (2/2)
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) January 7, 2023
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में फजिल्का पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और 31.02 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।’’
यादव ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ‘‘मामले की तह तक जाने के लिए’’ जांच की जा रही है। पुलिस महानिदेशक ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विचारों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’


Download Android App
Download iOS App



