भाजपा सरकार पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है : कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पंजाब में दलित मुख्यमंत्री का चेहरा परेशान कर रहा है इसलिए कुंठा निकालने के लिए भाजपा सरकार श्री चन्नी के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पंजाब में दलित मुख्यमंत्री का चेहरा परेशान कर रहा है इसलिए कुंठा निकालने के लिए भाजपा सरकार श्री चन्नी के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
भाजपा दलित विरोधी
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय मे संवादाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा दलित विरोधी है इसलिए वह श्री चन्नी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि मोदी सरकार जानबूझकर राज्य में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
सिद्धू के खिलाफ भी 30 साल पुराना मामला खोला
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ किसान विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोधी भी है, इसीलिए पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ छह साल पुराने मामले को जानबूझकर खोला जा रहा है। उनका कहना था कि इसी तरह से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भी 30 साल पुराना मामला खोला जा रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी पर हमला करते हुए कहा कि दलित नेता पर कार्रवाई करने से पहले उन्हें बताना चाहिए कि उनकी आय 480 करोड़ से बढ़कर 5000 करोड़ रुपए से अधिक कैसे पहुंची है।

Desk Team