भाजपा की राजबाला मलिक चंडीगढ़ नगर निगम की नयी महापौर निर्वाचित

Summary :

नगर निगम पार्षदों के 14 मतों की जरूरत होती है। मलिक 2012 में भी महापौर चुनीं गईं थीं। इस बीच, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के लिए मतदान जारी हैं।

भाजपा की राजबाला मलिक यहां चंडीगढ़ नगर निगम की नयी महापौर के तौर पर शुक्रवार को निर्वाचित हुईं। पेशे से अधिवक्ता मलिक ने कांग्रेस प्रत्याशी गुरबख्श रावत को हराया। अधिकारियों ने बताया कि मलिक को 22 जबकि रावत को पांच मत मिले। भारतीय जनता पार्टी को 20 पार्षदों के साथ 27 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत हासिल है जबकि कांग्रेस के महज पांच पार्षद हैं। 
भाजपा की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का भी एक पार्षद है और स्थानीय सांसद किरण खेर सदन की पदेन सदस्य हैं। महापौर के तौर पर निर्वाचित होने के लिए एक प्रत्याशी को नगर निगम पार्षदों के 14 मतों की जरूरत होती है। मलिक 2012 में भी महापौर चुनीं गईं थीं। इस बीच, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के लिए मतदान जारी हैं। 

Desk Team