सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने की 25 करोड की हेरोईन बरामद

NULL

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ तलाशी अभियान में पंजाब स्तिथ फिरोजपुर में पांच पैकेट हेरोईन बरामद कि। इन पैकेट का वजन एक एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 करोड रुपये तक की बताई जा रही है। यह अभियान पंजाब पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की सूचना पर फिरोजपुर सेक्टर के डी टी मल सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने हेरोईन का पांच पैकेट बरामद किये । पाकिस्तान सीमा से पंजाब में बल के जवानों ने इस साल अबतक 76.6 किलो से अधिक हेरोईन बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।