जालंधर में उपचुनाव के मतदान जारी, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

Summary :

By-Election 2024: पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल व बिहार में आज कई विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह ही शुरू हो चुका है। मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। उपचुनाव का नतीजा 13 जुलाई को घोषित किया जाएगा। Highlights आज 7 राज्यों में 13 सीटों पर चुनाव जालंधर में शुरू हुई वोटिंग सुबह मतदान देने पहंचे कई लोग जालंधर वेस्ट सीट पर आज वोटिंग जालंधर वेस्ट सीट पर आज वोटिंग हो रहा है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल 28 मार्च को इस्तीफा…

By-Election 2024

By-Election 2024: पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल व बिहार में आज कई विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह ही शुरू हो चुका है। मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। उपचुनाव का नतीजा 13 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

Highlights

  • आज 7 राज्यों में 13 सीटों पर चुनाव
  • जालंधर में शुरू हुई वोटिंग
  • सुबह मतदान देने पहंचे कई लोग

जालंधर वेस्ट सीट पर आज वोटिंग



जालंधर वेस्ट सीट पर आज वोटिंग हो रहा है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल 28 मार्च को इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। जालंधर वेस्ट सीट पर चुनाव सभी पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

इस सीट पर 1,71, 963 मतदाता डालेंगे वोट

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर वेस्ट सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस सीट पर कुल 15 कैंडिडेट अपनी भाग्य आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत और अकाली दल (अमृतसर) के सरबजीत सिंह, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बिंदर लाक्खा, कांग्रेस की सुरिंदर कौर और शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सुरजीत कौर शामिल हैं। इस सीट पर 1,71, 963 मतदाता हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan