लुधियाना- खेमकरण : पंजाब के मुखयमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा आज बाढ़ पीडि़त क्षेत्र मंड इलाके का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और साथ ही माल विभाग को स्पैशल गिरदावरी करने के हुकम भी दिए। पिछले तीन दिनों के दौरान पंजाब में हुई भारी बरसात के चलते आज प्रभावित एरिया का दौरा किया तथा किसानों के साथ मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुखयमंत्री ने कहा कि इलाके में बरसात से नुकसान बहुत हुआ। एमएलए की मांग थी कि मैं आकर यहां पर सारी स्थिति देखूं। मैंने देखा कि गोइंदवाल से लेकर यहां पर फसलों का बेहद नुकसान हुआ है। डीसी इसकी रिपोर्ट बना रहे है। तथा तीन दिन में गिरदावरी आ जानी है। इसके लिए जो भी फंड है, वो भेजा जाएगा।
इसके अलावा मैंने यह भी कहा है कि जो पशु मर गए है, उनका भी कुछ किया जाए। इसके अलावा एक युवक डूब कर मरा है, उस पीडि़त परिवार को राहत देने के लिए भी केंद्रीय प्राकृतिक आपदा फंड से फंड के एक लाख के अलावा चीफ मिनिस्टर रिलिफ फंड से भी अढाई लाख दे रहा हूंं तथा कुल साढ़े तीन लाख दे देंगे। हर पक्ष से हमारी कोशिश है कि इस मुसीबत से निपटा जा सके।
शिव सेना हिंदू के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा पर जेल में हमला
सबसे अधिक नुकसान के बारे में पूछने बारे मुखयमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्यास एरिया में अधिक नुकसान है। जबकि सतलुज एरिया में ठीक है। एक ऊज्ज नदी रावी के पास, उसमें अधिक पानी आया था, जोकि ठीक है। रावी के थोड़े गांव व गुरदासपुर में अधिक नुकसान हुआ। फसली बीमा योजना बारे उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजना पंजाब के लिए सही नहीं है। इसमें यह शर्त है कि यदि पूरा गांव का नुकसान हो तो ही बीमा होगा, आधे का नहीं। इस लिए हमें इस बात पर एतराज है तथा हमने केंद्र को फिर से भेजा है कि या तो इसे करो अन्यथा पंजाब सरकार अपने स्तर कर लेगी। सीएम अमरेंद्र ने कहा कि आज वह लोगों की समस्याओं को एमएलए व जिला अधिकारियों के साथ सुनने आए है तथ बरसात में जिसका भी नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट मिनले के बाद तुरंत मुआवजा दिया जाएगा।
डिफेंस पुल से संंबंधित सीएम ने कहा कि यह कुल 24 पुल है, इनके बारे भी रिपोर्ट बनाने को कह दिया है। रणजीत सागर डैम के साथ नई बन रही शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट 90 हजार किले जमीन को पानी आएगा, उससे 209 मैगावॉट पंजाब का हिस्सा बिजली मिलेगा। बाकी जेएंडके का होगा। इसके अलावा पंजाब सरकार ने केंद्र को सुझाव दिया है कि रणजीत सिंह सागर के नीचे एक अन्य बांध बनाया जाए ताकि रावी का फालतु पानी व उज्ज नदी एक करके उसे भी नहर में कर सके। इसे केंद्र द्वारा देखा जा रहा है।
एक अन्य सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बार्डर के उस पार की जमीनों को भी आने वाले समय में खरीद सकें ताकि लोगों को उधर जाना ही न पड़े। बरसात के कारण धान में नमी बारे कहा कि इस बारे में एफसीआई को कह दिया है कि यह समस्या माझा में आएगी। करतापुर कॉरिडोर पर कहा कि इस मामले में वह पूर्व सरकार समय बात कर चुके है। जब तक दोनों देश नहीं बैठते तब तक नहीं।
सरकार ने पीएम व विदेश मंत्री को इस मुद्दे को पाक सरकार के पास उठाने को कहा है। पटियाला में अकाली दल की रैली बारे सीएम ने कहा कि हम लंबी पहुंच रहे है। इस मौके पर उनके साथ एमएलए हरमिंदर सिंह गिल, सीएम के मीडिया एडवाजर भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



