त्रिपुरा और नागालैंड में शानदार जीत से खुश पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। देश भर में कांग्रेस के सिमटते जाने का ज़िक्र करते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहाने कांग्रेस पर चुटकी भी ली।
आपको बता दे की त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत और नगालैंड-मेघालय से आए सकारात्मक चुनाव नतीजों से गदगद पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को जीत का जश्न साझा करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। देशभर से कांग्रेस के सिमटते जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने कांग्रेस शासित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहाने कांग्रेस पर चुटकी भी ली।
पीएम ने कहा कि पंजाब में जो (सीएम अमरिंदर) हैं वह कांग्रेस को अपना नहीं मानते और पार्टी उन्हें अपना नहीं मानती। वह (अमरिंदर) स्वतंत्र फौजी हैं।’
सीएम अमरिंदर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम अपने इस बयान से मेरे और कांग्रेस के बीच दरार नहीं पैदा कर सकते। पीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी पर तंज़ कसते हुए कहा कि एक पार्टी ऐसी है जहां लोगों का पद तो बढ़ता जा रहा है लेकिन कद छोटा होता जा रहा है।
साथ ही पीएम ने देशभर में सिमटती जा रही कांग्रेस का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होनें हाल में पुड्डुचेरी के सीएम नारायणसामी से कहा था कि जून के बाद कांग्रेस के पास आप ही दिखाने के लिए सीएम होंगे क्योकि कहीं और काग्रेस की सरकार नहीं बचेगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



