पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिससे राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे।
अमरिंदर ने कल किया था इनकार
उन्होंने कहा था, ‘यहां मैं घर जाऊंगा। सामान इकट्ठा करूंगा और पंजाब जाऊंगा।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था, ‘यहां मैं किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलूंगा। किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि नहीं है। मैं कपूरथला हाउस जो सीएम का घर है उसे खाली करने आया हूं।’ सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
सिद्धू पर जमकर बरसे अमरिंदर
बात दें सिद्धू के इस्तीफे पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि था मैं पहले ही कह चुका हूं कि वो (नवजोत सिंह सिद्धू) अस्थिर आदमी है। वह पार्टी में कभी भी लंबे समय तक रहने वालों में से नहीं है और ऐसा ही हुआ।


Download Android App
Download iOS App



