Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में BJP ने जीत हासिल की है। AAP-कांग्रेस ने इस चुनाव में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। विवाद अब एक बड़े मुद्दे में बदल गया है। यह मुद्दा पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। हाई कोर्ट आज इस मामले पर सुनवाई करने जा ही है।
Highlights
- मेयर चुनाव पर विपक्षी पार्टी नाराज
- पंजाब-हरियाणा High court में आज होगी सुनवाई
मेयर चुनाव में BJP की जीत से नाराज विपक्ष
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बहुमत न होने के बावजूद BJP ने भारी जीत हासिल की है। BJP की इस जीत के साथ मेयर चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टी कई सवाल उठा रही है। AAP-कांग्रेस दोनों पार्टियां BJP पर चुनाव को लेकर गड़बड़ करने का आरोप लगा रही है। जिसके बाद INDIA ब्लॉक ने यह मुद्दे को लेकर हाई कोर्च में याचिका दी है। इस याचिका में चुनाव को अवैध घोषित करने साथ ballot papers की चोरी करने के लिए पीठासीन अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
इस तरह सामने आए नतीजे
दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं और एक सांसद का वोट है। जीतने के लिए कुल 19 पार्षद के वोटो की जरूरत होती थी। वहीं BJP के पास कुल 15 पार्षद और सांसद है। दूसरी तरफ AAP के कुल मिलाकर 20 वोटर्स थे। इससे यह तय है कि AAP का ही मेयर चुना जाना था। लेकिन जब नतीजे आए तो BJP ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद ये हंगामा शुरू हुआ।
विपक्ष ने लगाए आरोप
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह बेहद चिंताजनक बात है कि चंडीगढ़ चुनाव में दिन-दहाड़े बेइमानी की गई है। CM ने आगे कहा कि BJP एक मेयर चुनाव में इतना गिर सकती है, तो देश के लिए चुनाव में हद पार कर सकते हैं।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े बेईमानी करके भाजपा को जिता दिया गया। देश के लोकतंत्र के लिए ये गुंडागर्दी बेहद ख़तरनाक है। https://t.co/dKfJcoEdeM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2024
Courtsey : वीडियो को एक्स पर @ArvindKejriwal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मेयर चुनाव को लेकर कहा,स जो BJP मेयर जुनाव के लिए इस तरह के घपले कर रही हैक, तो अगर दिल्ली में अपनी सत्ता बने रहने के लिए जो करेगी वह हमारे कल्पना से परे है। वर्षों पहले आज ही के दिन गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी और आज ही गोडसेवादियों ने उनके आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी।
जो BJP मेयर चुनाव में पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र की हत्या कर सकती है, वो दिल्ली की सत्ता में बने रहने के लिए क्या करेगी यह कल्पना से परे है।
वर्षों पहले आज ही के दिन गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी और आज ही गोडसेवादियों ने उनके आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2024
Courtsey : वीडियो को एक्स पर @RahulGandhi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
इन बहुमतों से जीती BJP
आपको बता दें जहां AAP के कुल 20 वोट थे, उनमें से 8 वोट रिजेक्ट कर दिए गए थे। AAP और कांग्रेस के वोट 13 प्लस 7 यानी 20 में से 8 वोट रिजेक्ट होने की वजह से माइनस हो गए। इसके बाद के साझा उम्मीदवार को सिर्फ 12 वोट ही मिले। AAP के मुकाबले BJP के उम्मीदवार को अधिक वोट मिले थे। जिसके बाद BJP को उम्मीवार को ही विजेता चुना गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।