फिर मिली चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 2 दिनों में विस्फोट की बात कही, Mail में सचिवालय का भी जिक्र

Summary :

Chandigarh School Bomb Threat : स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी अब आम घटनाएं हो चली हैं। अब एक बार फिर चंडीगढ़ के स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिस चलते सेक्टर 38 के नामी स्कूल को पुलिस ने सील कर जांच शुरू की है। बता दें यह मेल परीक्षाओं के दौरान आया है. उधर, स्कूलों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है. हालांकि, अंदर एग्जाम चल रहे हैं और ऐसे में पुलिस फूंक फूंक कर कदम उठा रही है, ताकि बच्चों का एग्जाम प्रभावित ना हो. बता दें…

Chandigarh School Bomb Threat : स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी अब आम घटनाएं हो चली हैं। अब एक बार फिर चंडीगढ़ के स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिस चलते सेक्टर 38 के नामी स्कूल को पुलिस ने सील कर जांच शुरू की है। बता दें यह मेल परीक्षाओं के दौरान आया है. उधर, स्कूलों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है. हालांकि, अंदर एग्जाम चल रहे हैं और ऐसे में पुलिस फूंक फूंक कर कदम उठा रही है, ताकि बच्चों का एग्जाम प्रभावित ना हो.

बता दें मेलर ने सिटी ब्युटीफुल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. इससे पहले भी इस स्कूल को धमकी मिल चुकी है। यही नहीं, मेल में सचिवायल का भी जिक्र आया हैऔर कहा गय है कि अगले दो दिन में चंडीगढ़ के सभी स्कूलों को बम से उड़ाया जाएगा और फिर सचिवालय उड़ाया जाएगा.

चल रही जांच

Chandigarh School Bomb Threat
Chandigarh School Bomb Threat, representational image ( source : social media)

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के बीच यह धमकी भरा मेल आया है. उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर 38 के नामी स्कूल को बाहर से पुलिस ने सील कर दिया है और भीतर जांच की जा रही है. अंदर बच्चे पैनिक ना हो या किसी तरह से कोई अफरातफरी न मचे और एग्जाम के समय कोई दिक्कत ना हो, इसका ख्याल ध्यान रखते हुए पुलिस ने सिर्फ बाहरी एरिया सील किया है.

Chandigarh School Bomb Threat : स्कूलों के बाहर तैनाती

Chandigarh School Bomb Threat
Chandigarh School Bomb Threat, representationa image (source : social media)

बता दें एग्जाम के दौरान स्कूलों के बाहर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है। जिन-जिन स्कूलों में एग्जाम चल रहा है, वहां पर आसपास के एरिया ग्राउंड एरिया पार्किंग एरिया में पुलिस तैनात कर दी गई है. सेक्टर-45 प्राइवेट स्कूल में अंदर एग्जाम चल रहा है और बाहर पुलिस और एंबुलेंस और ऑपरेशन की टीम पूरा इलाका सील करते हुए तैनात है.

Bomb Threat in School : किन स्कूलों को मिली धमकी

सेक्टर 45 के सेंट स्टीफन के अलावा, शिवालिक स्कूल, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल समेत कई स्कूलों को उड़ाने की बात कही गई है. धमरी भरे मेल में अलगाववादी नारे लिखे गए हैं.

चंडीगढ़ में बम से उड़ाने की सूचना बार-बार आ रही है। इससे पहले हाईकोर्ट, जिला अदालत, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर 10 म्यूजियम को भी धमकी आ चुकी है। अब तक पुलिस किसी भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है।

बता दें, यह बेहद संजीदा मामला है। बार बार इस तरह की धमकियों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

Chandigarh Bomb Threat in School : साइबर सेल जांच में जुटी, अफवाहों से बचने की अपील

बता दें, बार बार या रही इन धमकियों के चलते पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत होती है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत प्रशासन को जानकारी दें. शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें – चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।