चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुये प्रदेश पुलिस ने बड़ पैमाने पर जारी अवैध खनन को रोकने का फैसला किया है। पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ की ओर से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने के लिये सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी कर दी गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि डीजीपी ने आज सभी एसएसपी,डीआईजी,आईजी और पुलिस आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और सभी जिलों के उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में कोई ढील नहीं बरतने को कहा है।
श्री अरोडा ने सभी एसएसपी से कहा है कि वे अवैध खनन को समाप्त करने के लिये जिला उपायुक्तों से तालमेल करें तथा पुलिस नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगायें।उन्होंने नियमित तौर पर अधिकृत लाइसेंस वाले ठेकेदारों के साथ बैठक करने तथा उन्हें बेवजह परेशान न किये जाने और उनकी मुश्किलें समझने को भी कहा है। डीजीपी ने राज्य में अवैध खनन के खात्मे के लिये संयुक्त रणनीति तैयार करने को लेकर खनन सचिव राहुल कुमार के साथ भी विचार विमर्श के लिये बैठक की। उन्होंने श्री कुमार को हर तरह की मदद का भरोसा दिया।यह पहलकदमी केबिनेट के फैसले के मद्देनजर की गई है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



