अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा अपनी बहुप्रतीक्षित जीवनी ‘बीकमिंग’ 13 नवंबर को जारी करेंगी। किताब के प्रकाशक ने यह घोषणा की। सीएनएनएन के मुताबिक, प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस किताब में वर्णित कहानी हमें प्रेरित करेगी। कंपनी ने कहा कि किताब के प्रचार के लिए मिशेल अंतर्राष्ट्रीय टूर करेंगी, जो 24 भाषाओं में छपेगा और अमेरिका में 32.50 डॉलर में बिकेगा।
बयान के मुताबिक, मिशेल की यह जीवनी पाठकों को उनकी दुनिया से रूबरू कराएगी। किताब में उनके साउथ साइड में बीते बचपन से लेकर मातृत्व और काम के बीच संतुलन बनाने और अपना एक मुकाम बनाने जैसी बातों का जिक्र है। मिशेल ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि किताब लिखना एक बेहद निजी अनुभव था।
सीएनएन के अनुसार, किताब की रिलीज के समय मिशेल की योजना इसकी 10 लाख प्रतियां वाशिंगटन स्थित एक गैर सरकारी संगठन को दान करने की है, जो अमेरिका और कनाडा के जरूरतमंद बच्चों को नई पुस्तकें, शिक्षा संबंधी सामग्री व जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के जरिए समान शिक्षा उपलब्ध कराने को बढ़ावा देने के प्रति समर्पित है।
यह जीवनी मिशेल की दूसरी किताब होगी। साल 2012 में उनकी पहली किताब ‘अमेरिकन ग्रोन’ प्रकाशित हुई थी, जो व्हाइट हाउस किचन गार्डन और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित थी। उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बराम ओबामा भी अपनी जीवनी लिख रहे हैं, जो इसी साल आने की संभावना है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App


