कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में ‘खेती बचाओ यात्रा’ कर रहें हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कानून बना है। संसद में बिल पारित हो चुके हैं। लेकिन कौन कहता है कि उन कानूनों में संशोधन नहीं किया जा सकता है। मैं राहुल जी से अनुरोध करता हूं कि जब वे लोकसभा में बहुमत के साथ पीएम बनें तो इन काले कानूनों को खत्म कर दें।’
इससे पहले राहुल ने भी मोदी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाए थे कि छह साल से दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी की सरकार है और छह साल से ये सरकार गरीबों, मज़दूरों, किसानों पर एक के बाद एक आक्रमण कर रही है। इनकी एक भी नीति गरीब जनता को फायदा पहुंचाने की नहीं है, इनकी सब नीति इनके 3-4 चुने हुए मित्रों के लिए बनाई जाती हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के साथ धोखा करार दिया है। 6 अक्टूबर को उनकी यह ट्रेक्टर यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इस यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली में कांग्रेस की हरियाणा इकाई की बैठक हुई, जिसमें पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।


Download Android App
Download iOS App



